कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रायपुर खास के चंदन बरवां में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक भैरव दास महाराज ने कहा कि माता पार्वती अपना विवाह भगवान शिव के साथ करना चाहती थीं। पार्वती जी ने शिव को पाने के लिए जंगल में निराहार रहकर 14 वर्ष तक तप किया। इस दौरान छेदी, कमलेश गुप्ता, रामजी, परविन, रामाचल आदि मौजूद रहे। संवाद