तमकुहीराज। क्षेत्र लतवा बजार में चल रहे पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में कथा वाचक ने श्री कृष्ण और सुदामा मिलन की कथा सुनाई। कथा वाचक पंडित राम अवध शुक्ल ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा का मिलन भक्त और भगवान का मिलन है। कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृत्युंजय ठकुराई ने व्यास पीठ की आरती कर की। इस दौरान प्रधान रजनीश कुमार राय, द्वारिका राय, घनश्याम गुप्ता, मुन्ना राय, अवधेश राय आदि मौजूद रहे। संवाद