कप्तानगंज। कस्बा के हरिहरनाथ उत्तरीय स्थित मां काली मंदिर परिसर में चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन मंगलवार को रामकथा सुनाई गई। इसमें कथा वाचक ने सीता हरण की कथा सुनाई। कथा वाचक पंडित चुटकी बाबा ने कहा कि दूसरे की स्त्री को देखना शास्त्रों में अधर्म माना गया है। रावण ने कपट से मां सीता का हरण कर लिया था। इसके चलते उसके वंश का नाश हो गया। उन्होंने सीता हरण की कथा विस्तार से सुनाई। इस दौरान गोलू मिश्रा, डॉ. एसएन कुशवाहा, अजय खेतान, मिथिलेश मिश्रा, संदीप कुशवाह, गौरीशंकर वर्मा, मान सिंह, साधु चौहान, मनोहर चौहान, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद