फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में नारायनपुर कोठी और सिरिसिया की टीम विजयी

Sat, 31 Aug 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाज़ार। क्षेत्र के जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी में शुक्रवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग में नारायनपुर कोठी और सिरिसिया टीम विजेता बनी। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सबसे पहले पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर और जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें नारायनपुर कोठी की टीम विजेता रही। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसिया और जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया के बीच कबड्डी मैच हुआ। इसमें नौ अंक से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसिया की टीम विजेता बनी। संचालक राजेंद्र सिंह कुशवाहा व स्कोरिंग करुणा निधान मिश्रा, निर्णायक की भूमिका में देवेंद्र प्रताप रहे। इस दौरान पंकज सैनी, प्रवीण कुमार,जयनाथ प्रसाद, विवेकानंद तिवारी, गुलशन राव, कपिलदेव प्रसाद, प्रेम तिवारी, विनोद शर्मा, दिलीप सिंह, निलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें