बृजमनगंज। स्थानीय नगर पंचायत के महात्मा गांधी नगर वार्ड में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रहरी व मंडी सचिव दीपक कुमार ने छापा मारा। जिसमें अनियमितता मिलने पर दुकानदार से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दुकानदार को 421000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नायब तहसीलदार अंकित अग्रहरी ने बताया कि कंप्यूटर में जो स्टाक दर्ज है। उसकी मौके पर जांच करने पर भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई। पूछताछ कर जवाब मांगा गया। संवाद