मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में कृषि तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं मेले का आयोजन हुआ। इसमें 250 किसानों में सब्जी बीज, सरसों व राई की मिनी किट वितरित की गई।
भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा ने कहा किसान किसी भी स्थिति में पराली अपने खेतों में न जलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जैविक खेती पर जोर दिया। इसके पूर्व बीडीओ सुशील कुमार सिंह, सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, विवेक पांडेय, कल्पनाथ राय आदि ने मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। संचालन आमोद शर्मा ने किया। रामनरायण यादव, बांकेलाल भूषण, जीतेंद्र प्रताप सिंह, प्रहलाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद