पडरौना। बस्ती औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से बस्ती में तीन से पांच सितंबर तक तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण होगा। इसमें मशरूम के उत्पादन व उसकी खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कोई भी युवा प्रशिक्षित होकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को संस्थान की तरफ से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 9984642469 पर संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। संवाद