फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: महिला की गला रेतकर हत्या, पगडंडी के किनारे पड़ा था शव

Mon, 10 Oct 2022 07:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते बिहार के डीएसपी कैलाश प्रसाद ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के भितहां थाना क्षेत्र के मछहां पूर्वी टोला में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खून से लथपत शव पगडंडी के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मछहां गांव के पूर्वी टोला से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर पगडंडी के किनारे महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान गांव के ही जवाहिर बैठा की पत्नी सुभावती देवी (30) के रुप में हुई। शव के समीप एक मोबाइल और चप्पल बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन महिला का और चप्पल घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे का हो सकता है। गांव वालों का कहना है कि महिला के पति जवाहिर बैठा बाहर कमाने गए हैं। घर पर महिला की पांच वर्ष और दो वर्ष की बेटियां हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस से डाग स्क्वायड लगाए जाने की मांग की। वहीं परिजनों का कहना है कि सुभावती घर में सोई हुई थी। घर से बाहर कैसे गई यह पता नहीं है। हत्या पूर्व दुष्कर्म की ग्रामीणों के आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।

घटनास्थल पर जांच कर रहे थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर बगहां के डीएसपी कैलाश प्रसाद ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें