फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति, भेजा गया जेल

Fri, 10 Nov 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 अक्तूबर को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के भानपुरवा टोला में हुई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटा के भानपुरवा टोला में पत्नी की गर्दन पर कुदाल से वार कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
आरोप है कि इस गांव का रहने वाला संजय प्रसाद एक अक्तूबर की देर शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी प्रमिला से झगड़ा करने के बाद सो गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी अपने 16 वर्षीय बेटे सत्यम के साथ छत पर सोने चली गई। दो अक्तूबर की भोर में हल्की बारिश शुरू हो जाने पर जैसे ही घर में सोने गई तो पहले से घात लगाकर संजय बैठा था। उसने प्रमिला देवी की गर्दन पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी और भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सभी संभावित जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 11:15 बजे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बोदरवार बाजार के हनुमान मंदिर के पास से संजय को गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। इस कार्रवाई में एसआई नागेंद्र गौड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें