फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहुउद्देशीय सचल जागरूकता वाहन को किया रवाना

Sat, 16 Dec 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट परिसर से शुक्रवार को डीएम ने बहुउद्देशीय सचल वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जागरूकता वाहन पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी और उसके बचाव के उपाय और टीकाकरण के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रविंद्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान का तृत्तीय चरण शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि गोवंशीय पशु (165224) एवं महिषवंशीय पशु (170194) का टीकाकरण किया जाना है। उन्हाेंने बताया कि खुरपका- मुहंपका एक विषाणु जनित संक्रामक रोग है। इसके संक्रमण में आने पर पशुओं को तेज बुखार आता है। मुंह से लार गिरती है। मुंह व पैरों में छाले पड़ जाते हैं। पशु चारा खाना छोड़ देते हैं। दुग्ध उत्पादन घटते-घटते शून्य हो जाता हैं। गाभिन पशु बच्चा गिरा देती हैं। यदि सही समय पर उपयुक्त इलाज नहीं दिया गया, तो पशु की मौत भी हो जाती है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पशुपालन विभाग की तरफ से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत होने वाले टीकाकरण में सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें