फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अकीदत के साथ निकाला मुहर्रम का जुलूस

Sun, 28 Jun 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुही राज। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में तमकुहीराज क्षेत्र में मुहर्रम का मातमी जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस वार्ड नंबर 8 स्थित ''''फतेह बहादुर नगर तमकुही स्टेट'''' के मुख्य बोर्ड के पास से होकर गुजरा, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद पारंपरिक लिबास और हरे झंडों के साथ शामिल हुए। जुलूस में शामिल युवाओं और बच्चों ने लाठियों और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज कलाबाजियों और करतबों का प्रदर्शन किया। या हुसैन, या अली के नारों और मर्सियाख्वानी से पूरा माहौल गमगीन नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें