फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग पर फेंका कीचड़, उलाहना देने पर चाकू से किया हमला

Fri, 02 Aug 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी बुजुर्ग पर मनबढ़ ने कीचड़ फेंक दिया। उलाहना देने उसके घर गए बुजुर्ग पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल निवासी संतु चौहान ने तहरीर देकर बताया कि तीन दिन पहले उनके पिता जंत्री चौहान (60) रात करीब आठ बजे गांव में सड़क से होकर घर आ रहे थे। गांव के एक किशोर ने उनके ऊपर कीचड़ फेंक दिया। उन्होंने उसको पकड़ लिया और उलाहना देने के लिए उसके घर लेकर जाने लगे। तभी उसने चाकू निकालकर बुजुर्ग पर सीने व पीठ पर वार कर घायल कर दिया। जंत्री घायल हो गए। आरोपी किशोर वहां से भाग निकला। डॉयल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लड़के के पास सर्जिकल चाकू था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। घायल को तुर्कहा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से गंभीर हालत देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। संतु ने बताया कि उनके पिता की हालत में सुधार है। तहरीर के आधार पर केस दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें