फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद ने किया रिवैंप योजना का शुभारंभ

Tue, 23 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बहोरा रामनगर गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विजय दुबे।संवाद
विज्ञापन
बहोरा रामनगर गांव में विद्युत निगम की ओर से किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के बहोरा रामनगर गांव में विद्युत निगम की ओर से रिवैंप योजना का शुभारंभ हुआ। सांसद ने 250 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में कुछ चिह्नित गांवों व शहर में ही विकास कार्य होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास के साथ की सोच के साथ देश और प्रदेश में विकास कराए जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कुशीनगर विश्व पटल पर स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज आदि की सौगात देकर जिले के लोगों को लाभान्वित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार में बनी पक्की सड़क समेत अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रिवैंप योजना से जिले की जर्जर हो चुके बिजली के तार व पोल को बदलने का कार्य किया जाएगा। इससे लोगों को लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से निकले कच्चे संपर्क मार्गों के पक्का सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। उद्घाटन कार्यक्रम को विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, फूलबदन कुशवाहा, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप सिन्हा, राधेश्याम, इंद्रराज यादव, रुपेश कुशवाहा ग्राम प्रधान रमेश पांडेय, लल्लन जायसवाल, शशि कांत पांडेय उर्फ डगरू, सुरेश जायसवाल, पंकज मल्ल, योगेंद्र सिंह, उदयभान मद्धेशिया, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें