फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज सभागार में रविवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में कराए गए 5.85 करोड़ के विकास परियोजना का शिलान्यास किया। वहीं, 9.25 करोड़ की लागत की परियोजना का लोकार्पण किया। इसमें त्वरित आर्थिक विकास योजना और पूर्वांचल विकास निधि से संबंधित कुल छह विकास कार्य शामिल हैं।
देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सरकार की नीति है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध मुक्त प्रदेश बन गया है। लोकार्पण कार्यक्रम को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश कुमार जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, पशुपति नाथ जायसवाल, सत्यम शुक्ला, डॉ. दिवाकर मणि त्रिपाठी, इंद्रजीत कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामवृक्ष गिरी, राणा प्रताप सिंह, मुकुल तिवारी, पूर्व प्रधान विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, मनीष तिवारी, मनोज पांडेय, चिरंजी सिंह, सुभाष सिंह, राजेश दुबे, सरिता मिश्रा, राणा प्रताप मिश्रा, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।