मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव में रविवार की दोपहर सांसद और सदर विधायक ने काॅमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया। कहा कि इससे गांव के लोगों को अपने कार्यों के लिए ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सांसद विजय दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार में विकास तेजी से हो रहा है। पहले लोगों को छोटे-छोटे कार्य के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब पंचायत भवन और कामन सर्विस सेंटर में सभी कार्य हो जायेंगे। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे है। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थियों तक आसानी से निशुल्क मिल जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का कीर्तिमान बन रहा है। सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह ने सांसद और विधायक से गांव में विवाह भवन और जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की।
इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, बीडीओ सुशील कुमार सिंह, सचिव अमरनाथ प्रजापति, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, सतीश सिंह सहित आदि मौजूद रहे।