बनकटा बाजार। पेट्रोल पंप के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। चौरा खास थाना क्षेत्र के शंकर पटखौली निवासी जेपी सिंह कुशवाहा बनकटा बाजार आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास दुलदुलिया बाजार की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गए। संवाद