फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोदाम रखा मोटर और प्लंबर का सामान चोरी, तीन संदिग्ध हिरासत में

Tue, 27 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी फाजिलनगर रोड की घटना, केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड पर रविवार की रात एक हार्डवेयर के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने पानी की 14 मोटर और प्लंबर का एक बोरी सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गोदाम के मालिक को सोमवार की सुबह हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक घटना से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर निवासी राकेश कुमार गुप्ता पुरानी फाजिलनगर रोड पर मकान में शुभम हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जिसके पीछे कुछ दूरी पर मकान में दुकान का गोदाम है। राकेश के मुताबिक गोदाम में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की रात 11 बजे तक राकेश वहां था। उसके बाद सोने चला गया। चोरों ने गेट से अंदर घुसकर दो दरवाजे का ताला तोड़कर गोदाम में रखे 14 पानी का मोटर और एक बोरा प्लंबर का सामान चोरी किया गया है। जो बगल स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है। इस संबंध में सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर केस दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें