बनकटा बाज़ार। प्राथमिक विद्यालय कोइलसवा बुजुर्ग से जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। लोगों को मिले लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए शतप्रतिशत मतदान करना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद, संतोष यादव, रामप्रवेश यादव, निशू कुमार, अखिलेश यादव, लालजी राजभर, रविंद्र राजभर, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद