फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मां और पांच मासूमों की जलकर मौत के मामले में केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो उर्दहां में 14 जून की रात में लगी थी आग
विज्ञापन

संगीता की मां की तहरीर पर सास, ससुर, पति, ननद और ननदोई बनाए गए आरोपी


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो उर्दहां में 14 जून की रात घर में अपने पांच बच्चों के साथ सो रही संगीता की जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने सास, ससुर, पति, ननद और ननदोई पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई संगीता की मां की तहरीर पर की है। दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने तथा पांच मासूमों की हत्या कर घर में आग लगाकर जला देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, उर्दहां निवासी नौमी खटिक की पत्नी संगीता देवी 14 जून की रात अपने पांच मासूम बच्चों अंकित 10 वर्ष, लक्ष्मीना नौ वर्ष, रीता तीन वर्ष, गीता दो वर्ष और बाबू एक वर्ष के साथ घर में सोई थी। जबकि संगीता का पति नौमी बाहर सो रहा था। देर रात लगी आग में उसकी पत्नी और पांच बच्चों की जलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

संगीता की मां फूलपती देवी ने घटना वाले दिन ही रामकोला थाने में पहुंचकर दामाद नौमी खटिक, बेटी के ससुर सरजू खटिक, सास शनीचरी देवी, ननद सुंती और उसके पति प्रकाश पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने तथा बेटी के साथ उसके पांच मासूमों बच्चों की हत्या कर शव को घर में जला देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि संगीता की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद व ननदोई पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें