अहिरौली बाजार। पिपराइच-हाटा मार्ग पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे खोट्ठा चौराहे पर ऑटो की चपेट में आने से चौराहे पर फल खरीद रही मां और बेटी घायल हो गईं। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सितुहिया निवासी इंदू देवी ( 45) अपनी पुत्री संध्या (23) को लेकर खोठ्ठा चौराहे पर कुछ सामान की खरीदारी करने गई थीं। सामान खरीदने के बाद नहर के पुल पर फल खरीद रही थी। तभी पिपराइच की तरफ से आ रही ऑटो की चपेट में आने से मां और बेटी दोनों घायल हो गईं। आस-पास के लोगों ने इस घटना की सूचना उनके परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अपनी निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिपराइच ले गए। संवाद