फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डायन बताकर मां-बेटी को पीटा, पुलिस ने बताया मनोरोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री विशुन दयाल गांव में सोमवार दोपहर युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि युवक ने महिला को डायन बताते हुए अपशब्द कहा। तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से मां-बेटी भटक रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि युवक उन्हें लगातार धमकी भी दे रहा है। एसओ प्रविंद कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका गोरखपुर में इलाज चल रहा है। उसे थाने लाकर बैठाया गया था, जहां उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले गए हैं। निशा सिंह पुत्री वकील सिंह ने तहरीर में बताया है कि घटना के समय घर के पुरुष सदस्य गांव के मंदिर में सावनी पूजा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान युवक घर में घुस आया और उसकी मां विमला देवी को डायन बताते हुए अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने विमला देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें