कसया। रोटरी क्लब ने मलिन बस्ती में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मच्छरदानी का वितरण किया। लोगों को मलेरिया और मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि रोटरी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से चिन्हित की गई बस्ती में घर-घर जाकर मच्छरदानी बांटी। इस दौरान, लोगों को मच्छरों से बचाव के तरीके और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान विजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, अखिलेश शर्मा, अमित श्रीवास्तव, विजय कृष्ण द्विवेदी, राजीव तिवारी, अमरेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।