रामकोला। लक्ष्मीगंज बाजार के लाला छपरा गांव में एक सप्ताह से लाल मुंह वाले बंदर का आतंक है। दस से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है। लोग डंडा लेकर निकल रहे हैं। छोटे बच्चों को लोग घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। लाला छपरा गांव में बंदर कई दिनों गांव में लोगों को दौड़ाकर काट रहा है। गांव के विद्या विकास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव दीक्षित,काशी नाथ कुशवाहा, तमन्ना, रामविलास सिंह, अंकित पोद्दार को पंजा मारने की कोशिश की वहीं वेदिश वर्मा और विधु गुप्ता पर बंदर हमला कर चुका है। लक्ष्मीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज पोद्दार ने बताया कि बंदर के आतंक से रेंजर एवं उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। संवाद