फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माध्यमिक विद्यालयों में मिलेगा नैतिक शिक्षा को बढ़ावा

Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में नैतिक शिक्षा की पढ़ाई की व्यवस्था है। इस शिक्षा सत्र में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रार्थना सभा में शिक्षक और विद्यार्थी प्रतिदिन सुविचार प्रस्तुत करेंगे। सर्वश्रेष्ठ सुविचार प्रस्तुत करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त, 284 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही, नैतिक शिक्षा आदि के क्रियान्वयन पर भी जोर रहेगा। प्रार्थना सभा में शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से आज का सुविचार प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए एक पंजिका बनाई जाएगी। माह के अंत में सर्वश्रेष्ठ सुविचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी और शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से प्रतिदिन किसी नैतिक व प्रासंगिक विषय जैसे जीवन में मूल्यों का महत्व व मूल्यपरक शिक्षा, विभिन्न मानव मूल्य जैसे चरित्र निर्माण, राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा, कर्तव्य परायणता, सत्यनिष्ठा आदि, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात व सड़क सुरक्षा, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग आदि पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से बारह तक के पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा एक विषय के रूप में पढ़ाने की व्यवस्था है। नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए जो निर्णय लिया है, विद्यार्थियों को नैतिकता का ज्ञान सामूहिक रूप से मिल सकेगा। नैतिक शिक्षा की पढ़ाई और प्रभावी रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें