नगर की दुकानों पर लोगों ने की खरीदारी, धार्मिंक पुस्तकों सहित अन्य चीजें लेने पहुंचे लोग
छावनी टोला, नोनिया पट्टी, बेलवा चुंगी और खिरिया टोला सहित अन्य जगहों पर चली तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार की शाम आसमान पर नजरें गड़ाए रहे। छावनी, नौका टोला, नोनिया पट्टी, बेलवा चुंगी और खिरिया टोला सहित अन्य मोहल्लों में बहुत सारी दुकानें जल्द बंद हो गईं कि चांद का दीदार हो जाएगा। मस्जिदों में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे का हालचाल लिया और फिर चांद पर चर्चाएं कीं। मौलाना और मौलवी से रायशुमारी कर तरावीह की नमाज पढ़ना तय किया गया।
रमजान की तिथि निर्धारित होने के बाद इफ्तार के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने खरीदारी की। पडरौना के वाल्मिकी नगर, कसया सहित अन्य जगहों पर लोगों ने सेवई, खजूर, टोपी व इत्र की खरीदारी की। मस्जिदों में साफ-सफाई हुई।
जामा मस्जिद पडरौना के पेश इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने बताया कि माह-ए-रमजान का पहला रोजा शुक्रवार से शुरू होगा। माह-ए-रमजान का पहला रोजा करीब 15 घंटे 45 मिनट का होगा। मदीना मस्जिद छावनी पडरौना के पेश इमाम कारी यूसुफ मिस्बाही ने बताया कि रमजान को देखते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं।
...
जरूरतमंदों की करेंगे मदद
रोजा-नमाज के साथ जरूरतमंदों की हर संभव मदद भी की जाएगी। जकात व सदका निकालने की तैयारी चल रही है। इफ्तार व सहरी के लिए सामान आदि खरीद लिए गए हैं। घर की साफ-सफाई हो गई है। इबादत के लिए टोपी व इत्र भी खरीद लिया गया है।
मोहम्मद अरकम, प्रधानाचार्य, मदरसा, अंजुमन इस्लामियां पडरौना
....
रमजान हेल्पलाइन
(सुबह 10 से शाम पांच बजे तक करें संपर्क)
मुफ्ती रजाउल मुस्तफा, पेश इमाम, जामा मस्जिद पडरौना- 9838488281
कारी यूसुफ मिस्बाही,पेश इमाम मदीना मस्जिद छावनी पडरौना - 97219 21313
मौलाना अब्दुल्लाहपेश इमाम नौका टोला मस्जिद, पडरौना - 99185 12427
मौलाना मुस्ताक, मदरसा अरबिया जियाउल उलूम छावनी,पडरौना - 96215 93169
मौलाना दरवेश आलम मिस्बाही - 9451905358
मौलाना खुश मोहम्मद पिपरा कनक - 9919069956
मौलाना सुलेमान कौसर, पडरौना - 9956682913