कसया। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में शनिवार को बौद्ध भिक्षुओं ने नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए धम्म पाठ किया। भिक्षुओं ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। थाई भंते डॉ. कितीनफान की अगुवाई में भिक्षु मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष धम्म पाठ के बीच चीवर चढ़ाया। इसके बाद प्रतिमा के सामने बैठकर शांति पाठ किया और नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फ्रा अचान जुट, फ्रा पविन, भिक्षु संघ के कोषाध्यक्ष भंते अशोक, भंते यशपाल, भंते उपाली, भंते सागर, उपासक ओम प्रकाश कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद