फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंडाल में मां दुर्गा को प्रणाम करते दिखा बंदर, वीडियो वायरल

Thu, 26 Oct 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मां दुर्गा को भक्त की भांति प्रणाम करता बंदर। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
- वीडियों में हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद प्रसाद खाते दिखाई दे रहा है
विज्ञापन


पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र में बुधवार को एक बंदर पंडाल में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम करता दिख रहा है। इसके बाद प्रसाद के रूप में केला खाया, इसके बाद वहां से चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।



वायरल वीडियो में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा में स्थापित पंडाल का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद उपेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह आदि ने बताया कि मंगलवार को चारों तरफ दशहरे की धूम थी। हम लोग पूजा-पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच वहां एक बंदर आ गया। वह बाहर बने बांस के गेट को खोल कर पंडाल में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पूजा की वेदी पर गिरे नारियल को सीधा किया। फिर मां दुर्गा की प्रतिमा को दोनों हाथों से प्रणाम किया। फिर वहां रखा केला खाकर चला गया। बंदर के इस कार्य से मौके पर मौजूद लोग आश्चर्यचकित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें