तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी रामजी गोंड बाइक से अपनी मां विमला देवी 48 के साथ कसया से घर वापस जा रहे थे। हाइवे पर झरही के समीप अचानक बंदर आ गया और बाइक पलट गई। दोनों घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।