जौरा बाजार। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा को लाल बंदर ने काटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर लेकर चले गए। सरैया महंथपट्टी गांव निवासी प्रदीप कुशवाहा की छह वर्षीय पुत्री अर्पिता जोकवा बाजार स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई करती है। मंगलवार को स्कूल में बस से उतरते समय लाल बंदर ने उसके चेहरे पर काटकर लहूलुहान कर दिया। जानकारी होने के बाद पहुंचे छात्रा के पिता प्रदीप ने उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया और गोरखपुर लेकर चले गए।