फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विश्व शांति संदेश लेकर पहुंचेंगे भिक्षु पञ्ञकारा थेरो, 14 को होगा अभिनंदन

Thu, 11 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विश्वभर में पदयात्रा कर शांति, मैत्री और अहिंसा का संदेश देने वाले भिक्षु पञ्ञकारा थेरो और शांतिदूत डॉग आलोक का 14 जून को कुशीनगर में स्वागत किया जाएगा। म्यांमार बुद्ध विहार एवं कुशीनगर के समेत सभी बुद्ध विहारों की ओर से कार्यक्रम आयोजित होगा। भिक्षु संघ के सचिव डॉ. नंद रतन महाथेरो ने बताया कि पूज्य भिक्षु पञ्ञकारा थेरो विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश लेकर विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ शांतिदूत डॉग आलोक भी हैं। उन्होंने बताया कि सभी भिक्षु भारत में बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा पर आए हैं। वे सारनाथ, बोधगया, कुशीनगर और लुंबिनी जैसे महापवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे। डॉ. नंद रतन महाथेरो ने कहा कि 14 जून को आयोजित अभिनंदन समारोह में विभिन्न बुद्ध विहारों के भिक्षुगण, बौद्ध अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्व शांति, करुणा, सद्भाव और मानव एकता का संदेश भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर अतिथियों का स्वागत करने और भगवान बुद्ध के शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें