गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने दो लोगों पर मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लेने के मामले मे पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर चोरी सहित मारपीट का केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को दिए गए तहरीर में अनुप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि बीते 14 मार्च को बजार से घर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में दो लोग उन्हें घेर कर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनके पास रखा 5000 रुपये छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।