फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोनलिशा को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का पुरस्कार

Mon, 03 Jul 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2023 के समारोह में कुशीनगर की मोनलिशा जायसवाल को बेस्ट मेकअप आर्ट
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

जयपुर में इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स की तरफ से आयोजित समारोह में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जयपुर में इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स की तरफ से आयोजित समारोह में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने नगर के छुछिया गेट निवासी मोनलिशा जायसवाल को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
तीन वर्ष पहले पिता विजय कुमार जायसवाल का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी मोनलिशा ने मां के साथ परिवार को एकजुट करते स्वयं के कॅरियर पर ध्यान केंद्रित किया। नगर के धर्मशाला रोड पर पहले से संचालित एक ब्यूटी पॉर्लर से परिवार का भरण-पोषण करना शुरू किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त आय के लिए उन्होंने दुकान पर ही लड़कियों को ब्यूटी पाॅर्लर सिखाना शुरू किया। बीते मई में जयपुर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स के आयोजन की जानकारी हुई। इसके आयोजक रिंकू सिंह गुज्जर से किसी तरह संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई। उनकी तरफ से पूछे गए सवालों को ठीक से उन्होंने जवाब दिया। इसके बाद 30 जून को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली।
वहां समारोह में रैंप करने वाली माॅडलर्स को सजाने का कार्य मिला। इस कार्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले आयोजकों की तरफ से पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उसी दिन शाम करीब छह बजे आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवाॅर्ड से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, चेयरमैन विनय जायसवाल, सचिन चौरसिया, आनंद मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें