फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला अस्पताल और तीन सीएचसी में होगी मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और तीन सीएचसी में होगी मॉकड्रिल
विज्ञापन

पडरौना। जिले में मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. एके गुप्ता की मौजूदगी में मॉकड्रिल की जाएगी। इस दौरान जिला अस्पताल, सीएचसी सपहा, सेवरही और खड्डा के तुर्कहा सीएचसी पर कोरोना पीड़ितों के इलाज से संबंधी तैयारियां परखी जाएंगी।
जिला अस्पताल के अलावा अन्य तीनों सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ. एके गुप्ता को नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉकड्रिल करेगी। इस दौरान कोविड संक्रमण से जंग के समुचित उपायों की समीक्षा की जाएगी। मरीजों को भर्ती कराने से लेकर उनको मिलने वाली दवा, उपचार सहित अन्य सुविधाओं के बारे में परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें