फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल फोन की लत बढ़ा रही आंखों की बीमारी

Sat, 04 Feb 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 150 से 200 मरीज
विज्ञापन

जांच और दवा के साथ डॉक्टर आंख की सुरक्षा के लिए दे रहे परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ आंखों की परेशानी बढ़ गई है। इससे भी अधिक खतरा मोबाइल फोन का अधिक प्रयोग करने वालों को हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन नेत्र रोग से संबंधित 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ जांच के साथ अत्यधिक मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की सलाह दे रहे हैं। अधिकतर मरीजों की आंख में जलन, कीचड़, सूजन आदि की समस्या सामने आ रही है। अधिक देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से युवाओं और किशोर-किशोरियों की आंख में समस्या उत्पन्न हो गई है।
खलीलाबाद के रहने वाले 16 वर्षीय संदीप, बघौली निवासी 19 वर्षीय विशाल, खलीलाबाद की 14 वर्षीय जागृति और 14 वर्षीय सोनू को आंख की परेशानी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद सिंह ने बताया कि अधिक देर तक मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप या कंप्यूटर का प्रयोग करने से आंख में कंप्यूटर विजन सिंड्रोम नामक बीमारी होती है। ऐसे मरीज प्रतिदिन दस से 15 पहुंच रहे हैं। इनमें दूर दृष्टि की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के सिर में दर्द, आंखों में जलन, गर्दन में दर्द होने की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर का प्रयोग 30 मिनट तक लगातार करने के बाद कुछ देर तक बंद कर देना चाहिए। धूप में चश्मा का प्रयोग करना चाहिए। कंप्यूटर आदि का प्रयोग करते समय नीली ग्लास का प्रयोग करना चाहिए। धूल आदि से आंखों की सुरक्षा करनी चाहिए। आंख में जलन आदि होने पर रगड़ना नहीं चाहिए। बिना किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बाहर की दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें