फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पौधरोपण कार्य का मनरेगा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sat, 13 Jul 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में पौधरोपण कार्य का शुक्रवार को मनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने बीते वर्ष लगाए पौधों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इस वर्ष पौधा लगाने के लिए हुए खुदाई कार्य की जांच कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन


शक्रवार को जिले में पहुंचे संयुक्त आयुक्त मनरेगा एमएल व्यास ने पौधा लगाने के लिए हुए गड्ढा खुदाई कार्य की जानकारी। इसके बाद बीते वर्ष हुए पौधरोपण में जीवित पाैधे देखे। उन्होंने हाटा के महुआडीह लौंगरापुर के निरीक्षण में एस्टीमेट के अनुसार मृदा कार्य मिला। वहां पौधरोपण के लिए बने गड्ढे मानक के अनुसार मिले। उन्होंने मियावाकी पद्धति से किए गए पौधारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया। अंत में उन्होंने बरगद का पौधा लगाकर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।इस दौरान उपायुक्त मनरेगा राकेश, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, कार्यक्रम सुशील कुमार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें