फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते विधायक मोहन वर्मा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

- एक सप्ताह पहले बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने का मामला
- एनएच-28 से बढ़या बुजुर्ग तक पिच सड़क का हुआ है नवीनीकरण
हाटा। सुकरौली-बढ़या बुजुर्ग सड़क के निर्माण में की गई मानक की अनदेखी के मामले में विधायक मोहन वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने खराब सड़क के हिस्से को जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया।
29 जुलाई के अंक में अमर उजाला में ‘निर्माण के एक सप्ताह बाद ही उखड़ने लगीं सड़क की गिट्टयां’शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान लेते हुए विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उन्हें फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर अफसरों ने सड़क के खस्ताहाल हिस्से को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य शुरू होने से पहले उससे संबंधित सूचनाओं को प्रदर्शित करने वाला बोर्ड जरूर लगाया जाए, जिससे लोगों को उस निर्माण की जानकारी हो सके और निर्माण के समय आम लोग उसकी गुणवत्ता आदि देख सकें। वहां मौजूद लोगों ने कई अन्य सड़कों के निर्माण में भी मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया और बताया कि सड़कें निर्माण के कुछ दिनों के अंदर ही टूट रही हैं। इस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी ऐसी सड़कों का निरीक्षण कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
करीब आठ माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सुकरौली-बढ़या बुजुर्ग सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर किया गया था, लेकिन निर्धारित समय से काफी देरी से ठेकेदार ने इसका निर्माण शुरू कराया। अभी एक सप्ताह पहले ही करीब 1,200 मीटर सड़क का पिच कार्य समाप्त हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई आरटी कुशवाहा ने कहा कि विधायक के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया है। संबंधित ठेकेदार को खराब सड़क के हिस्से को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें