सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के विकास की चर्चा करते कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।
कसया। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने मंगलवार की रात में मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क और अन्य परियोजनाओं के लिए पत्र सौंपा और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बात रखी। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के लिए कई परियोजनाओं की मांग की है।