दुदही। क्षेत्र के जंगल नौगावा (खैरा टोला) में सड़क निर्माण के लिए फाजिलनगर विधायक ने शिलान्यास किया। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया।विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रांव के लोगों को बेहतर आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछा रही है। सरकार का मानना है कि जब गांव में यातायात की बेहतर सुविधा होगी, तभी वहां के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान नवीन ओझा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खोभारी कुशवाहा, नौशाद अली, जयप्रकाश ओझा, रमेश यादव, पप्पू सिंह, दिनेश गुप्ता, ताहिर हुसैन, बोलार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद