फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता युवक ने पत्नी को किया मैसेज, परिजनों ने ली राहत की सांस

Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के गांव जवार भैंसहा से 15 दिन पहले अचानक लापता हुए युवक को लेकर चिंतित परिजनों ने राहत की सांस ली है। युवक ने पत्नी के मोबाइल पर मैसेज कर खुद के सकुशल होने की जानकारी दी है। हालांकि, युवक का मोबाइल फोन अब भी बंद बता रहा है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस पहले से ही गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जवार भैंसहा गांव निवासी सुरेंद्र शुक्ल के पुत्र पंकज शुक्ल उजारनाथ चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 29 मार्च की दोपहर दुकान खुली छोड़कर लापता हो गए। देर शाम जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करते दुकान पहुंचे। दुकान खुली थी, लेकिन पंकज नहीं थे। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। हर संभावित जगहों पर खोजबीन की गई लेकिन, कहीं पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात पंकज की पत्नी स्मृति शुक्ला के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आप लोग मेरी चिंता न करें, मैं जहां भी हूं, ठीक हूं। स्मृति ने इसकी जानकारी ससुरारवालों को दी। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि, पंकज का मोबाइल फोन अब भी बंद बता रहा है। इस संबंध में एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि एसआई दशरथ कुमार अभी छुट्टी पर हैं। आने के बाद कुछ लोकेशन मिल सकती है। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें