फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: सड़क हादसे में घायल महिला की भी मौत

Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र काजीपुर गांव के सामने हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल महिला की भी मौत हो गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। उनके पति का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एक साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निवासी शौकत के पुत्र शहाबुद्दीन (28) शुक्रवार को पत्नी शाबरा खातून (25) के साथ अपनी एक साल की बेटी शाना खातून का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। देर शाम काजीपुर गांव के सामने अचानक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए थे। इससे शाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
पिकअप में बाइक सहित फंसे शहाबुद्दीन को चालक करीब 20 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया। इससे शहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया था। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी दंपती को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां ले जाते समय रास्ते में शाबरा खातून की मौत हो गई। शहाबुद्दीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप व बाइक पुलिस के कब्जे में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें