फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीसरी बार टूटी मीर माइनर, फसल डूबी

Wed, 07 Feb 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। जवार भैंसहा व मोगलपुर गांव के पास सोमवार की देर रात मीर माइनर तीसरी बार टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। नाराज किसानों ने प्रशासन से जिम्मेदारों पर कार्रवाई और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यह माइनर 31 दिसंबर से अब तक विभिन्न जगहों पर तीन बार टूट चुकी। किसानों का आरोप है कि माइनर की सफाई सिर्फ कागजों में हुई है। पानी का बहाव ठीक से नहीं हो रहा है और बार-बार माइनर टूट रही है। लोगों ने बाया कि यह माइनर अब तक पटहेरवा, ज्वार, भैसहा गांव के पास टूट चुकी है। सोमवार की रात माइनर टूटने से मोगलपुरा, सिंदुरिया, जवार भैंसहा के किसानों की फसल डूब गई है। क्षेत्र के संजय पटेल, श्रीकिशुन, श्रीराम, कैलाश, श्रीपटेल, चंदबली, कपिलदेव, मुखदेव, राजकुमार, मंटू, रामाशीष, हरिश्चंद्र, चंद्रदेव, गोबर्धन, शिवरतन, नत्थू, राजेंद्र, कुंवर, प्रकाश, रफिक गुलाब, सनाउल्लाह, सुदीना आदि के खेत में पानी भर गया है। सिंचाई विभाग फाजिलनगर के एसडीओ रामायन पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। अभियंता व ठेकेदार को मौके पर भेजा हूं। टूटी माइनर को शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें