फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोर के शोर में पकड़े गए नाबालिग युगल, पिटाई कर मुंडवाया सिर

Thu, 19 Sep 2024 06:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार (कुशीनगर)। घर से भागने की नीयत से निकले नाबालिग प्रेमी युगल को मंगलवार की रात चोर की तलाश कर रहे गांव के युवकों ने पकड़ लिया। हकीकत जानने के बाद दोनों की पिटाई कर सिर मुंडवा दिया और कमरे में बंद कर दिया। मामले की सूचना पर बुधवार की भोर में पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया और तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग युगल का सिर मुंडवाने और उन्हें बंधक बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी और किशोर के बीच नजदीकियां थीं। मंगलवार की रात किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई और दोनों घर से भागने की तैयारी करने लगे। अचानक गांव में चोर आने का शोर हुआ। गांव के युवक लाठी-डंडा लेकर निकले और गांव के बाहर पहरा दे रहे थे। इस दौरान किशोरी और किशोर के भागने की जानकारी हुई। इसके बाद युवक किशोर के घर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाल कर पिटाई करने लगे।



नाबालिग युगल के रोने-चिल्लाने और बचाव की गुहार सुनकर आसपास के घरों से भी लोग पहुंच गए। युवकों ने किशोर-किशोरी का सिर मुड़वा दिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। भोर में पुलिस पहुंचे तो कमरे में बंधक बनाए गए किशोर-किशोरी को थाने ले गई और मामले की जानकारी ली। गांव के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00



कोट

किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



- गिरजेश उपाध्याय, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें