पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शासन की तरफ से संचालित समस्त योजनाओं काे शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यान विभाग, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मनरेगा, नगर निकाय, निपुण भारत , ऑपरेशन कायाकल्प, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना(शहरी/ग्रामीण), महिला एवं बाल विकास, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पंचायत राज विभाग, विद्युत विभाग, कानून व्यवस्था, पर्यटन विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मत्स्य, पशुधन, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन, सिंचाई एवं जल संसाधन व उद्योग विभाग आदि के विकास कार्यों व विभागीय जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की प्रगति की प्रभारी मंत्री ने जानकारी ली।