फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम होंगी मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को शासन की ओर से नामित किया गया है। इस अवसर पर समारोह का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्य अतिथि सुबह 7:30 बजे देवरिया से प्रस्थान कर सुबह 8:30 बजे सर्किट हाउस, कुशीनगर पहुंचेंगी। इसके बाद सुबह 9:25 बजे रिजर्व पुलिस लाइंस के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइंस पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगी। ध्वजारोहण के उपरांत सुबह 9:35 बजे परेड निरीक्षण, सुबह 9:45 बजे राष्ट्रगान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे उद्घाटन कार्यक्रम, सुबह 10:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण होगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के स्वागत एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें