फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिनी स्टेडियम के निर्माण की गति धीमी, गांव के युवा कैसे करें खेल की तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। बनकटा बाजार, बलियवा और कोइलसवा बुजुर्ग गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य बेहद ही धीमा है। इन स्टेडियम का निर्माण कार्य बीते मार्च में ही हो जाना था, लेकिन अभी तक केवल स्टेडियम का बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।
कोइलसवा गांव में 20 लाख और बनकटा बाजार व बलियवा गांव में 13-13 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इन स्टेडियम का निर्माण कार्य बीते मार्च में ही पूरा हो जाना था। लेकिन बनकटा बाज़ार को छोड़ अन्य गांव में बन रहे निर्माण कार्य आधा-अधूरा है।
विज्ञापन

बलियवा में बन रहे मिनी स्टेडियम में पिचवे समेत अन्य निर्माण कार्य की बात कौन कहे यहां तो अभी तक चहारदीवारी का भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। मुख्य गेट का दरवाजा तक नहीं लगा है। इससे गांव के युवाओं को दौड़ समेत अन्य खेलों का अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।
ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि सरकार की तरफ से जितना धन मिला था, उतने का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष धन मिलने पर आगे का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मिनी स्टेडियम का कार्य पूरा होने पर ही ग्राम सभा के बजट से भुगतान किया जाता है। बहुत ही जल्द अधूरे पड़े मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें