पडरौना। मिलेट्स (श्री अन्न) में भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए इसका सेवन अधिक से अधिक लोगाें को करना चाहिए। श्री अन्न में उपलब्ध पोषक तत्व समेत अन्य गुणों को देखते हुए इसका प्रयोग करने के लिए सरकार लोगों को जागरूक कर रही है।
ये बातें पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स (श्री अन्न) का प्रयोग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम को कृषि उपनिदेशक आशीष कुमार ने संबोधित कर मिलेट्स (श्री अन्न) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा दुर्गेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, मारकंडेय शाही, राजेश्वर सिंह, विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र कुशवाहा, सदर मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, राधेश्याम पांडेय आदि ने संबोधित कर बाजरा, रागी, सांवा, रामदाना आदि से बने व्यजंन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डाॅ. रविंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, राम जियावन मौर्या, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र कुमार राय, प्रदीप कुमार राय, अन्जनी कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।