फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिल ने चार दिसंबर तक भेजा गन्ना मूल्य का भुगतान

Wed, 13 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल ने 28 नवंबर से चार दिसंबर तक किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। यह जानकारी मिल के प्रधान प्रबंधक एस राज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नए सत्र का 28 नवंबर से चार दिसंबर तक मिल की तरफ से खरीदे गए गन्ने का मूल्य 12.98 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजा गया। उन्होंने बताया कि मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में अब तक 47.10 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया है। उन्होंने किसानों से निर्धारित वजन सीमा से अधिक गन्ना नहीं और साफ सुथरा और ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की है। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें