मल्लूडीह। कसया नगर के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के हीरामन टोला में रविवार को सर्पदंश से अधेड़ की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। गांव के चंद्रिका पासवान (55) के घर में रविवार को कहीं से सांप आ गया। आसपास के लोगों की मदद से सर्प को मारकर चंद्रिका उसे दफन करने पास स्थित झाड़ी में गए थे। इसी बीच झाड़ी में दूसरे विषैले सर्प ने चंद्रिका को काट लिया। वे भागकर घर आए और परिजनों को बताया। उन्हें लेकर लोग कसया सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद