फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कनेक्शन काटने पोल पर चढ़ा मीटर रीडर, करंट लगने से गिरा

Sat, 29 Jun 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। खोट्ठा विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत कार्य करने वाला एक मीटर रीडर कनेक्शन काटने के लिए शुक्रवार को बिजली के पोल पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजवाया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव विजईकॉफ निवासी मनीष सिंह (30) खोट्ठा विद्युत उपकेंद्र पर मीटर रीडिंग का काम करते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के डुमरी में राइस मिल की चेकिंग करने गए थे। राइस मिल पर बिजली का बिल बकाया था, जिसका कनेक्शन काटने के लिए मीटर रीडर मनीष सिंह पोल पर चढ़ गए और उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। जैसे ही मनीष ने कनेक्शन काटा तो उसे करंट का झटका लगा और वह पोल से नीचे गिरकर चीखने-चिल्लाने लगा। आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना उपकेंद्र को दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से निजी साधन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र खोट्ठा के एसएसओ वैभव विश्वकर्मा ने बताया कि लाइनमैन की ओर से खोट्ठा फीडर का शट डाउन मांगा गया था। खोट्ठा का शट डाउन दे दिया गया था। मनीष ने दूसरे फीडर पर काम किया होगा, इसलिए करंट की चपेट में आया होगा। जेई महेंद्र नाथ अवस्थी ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान चल रहा है। चेकिंग के दौरान ही बिजली की चपेट में आने से मीटर रीडर घायल है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार है। एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि मीटर रीडर को पोल पर नहीं चढ़ना चाहिए, लेकिन वह ट्रांसफार्मर लगे पोल पर चढ़कर सप्लाई काटने लगा। इससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें