संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तहसील परिसर में मानसिक रोगी एक महिला मिली। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से अस्पताल भेजवाया। पुलिस के मुताबिक महिला कस्बे में काफी दिनों से रहती है। पिछले कुछ दिन से वह लोगों को परेशान कर रही थी।
जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को तमकुहीराज पुलिस के साथ तहसील परिसर में महिला के पास पहुंची तो वह उग्र हो गई। इलाज कराने के लिए तैयार नहीं थी। इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर किसी तरह एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार महिला को इलाज के लिए बनारस भेजा गया है।